Bijapur Naxal Encounter: बता दें कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना हो गया।