
Bijapur Naxal News: कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत इंजीनियर और मुंशी का नक्सलियों ने किया अगवा
बीजापुर. Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले से एक इंजीनियर और एक मुंशी के अपहरण (Kidnap) की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार यहां इंद्रावती नदी पर निर्माणाधीन पुल में काम करने वाले इंजीनियर और मुंशी का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है निर्माणाधीन पुल के पास जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग भी हुई है।
बीजापुर एसपी कमललोचन कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। इसकी जांच की जा रही है। ठेकेदार अंकित गुप्ता की कंस्ट्रक्शन कंपनी गुप्ता कंस्ट्रक्शन में इंजीनियर अशोक पवार और मुंशी का अपहरण हुआ है। पूरा मामला बीजापुर के बेदरे थाना का है। घटना के बाद नक्सली जंगल की ओर फरार हो गए हैं।
नक्सलियों ने युवक को गला घोंटकर मार डाला
एक दिन पहले जहां पूरा छत्तीसगढ़ अपने आदिवासी नायक वीर गुण्डाधूर के बलिदान को याद करते हुए भूमकाल दिवस मनाने की तैयारी में जुटा, वहीं नक्सलियों ने भूमकाल दिवस की पूर्व रात्रि कटेकल्याण थाना क्षेत्र के टेटम में निर्दोष आदिवासी युवक की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे ग्राम टेटम निवासी मंगलू मरकाम (47) पिता हड़मा, अपने घर पर सोया हुआ था। तभी 8-10 सशस्त्र नक्सली उसके घर पहुंचे और उसे घर से उठाकर ले गये। घर से कुछ ही दूरी पर नक्सलियों ने आदिवासी की गला घोटकर हत्या कर दी। थाना कटेकल्याण में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।
Updated on:
11 Feb 2022 04:02 pm
Published on:
11 Feb 2022 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
