2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजापुर

Bijapur Naxal News: हेलीकॉप्टर से उतरे 500 जवानों ने इस पहाड़ी पर किया कब्जा, नक्सलियों के गढ़ में लहराया तिरंगा, देखें VIDEO

Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर एंटी नक्सल ऑपरेशन का आज 9वां दिन है। बीते मंगलवार को फोर्स ने पहाड़ पर कब्जा कर लिया है।

Google source verification

Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर एंटी नक्सल ऑपरेशन का आज 9वां दिन है। बीते मंगलवार को फोर्स ने पहाड़ पर कब्जा कर लिया है। दरअसल, इस पहाड़ पर मंगलवार को हेलीकॉप्टर की सहायता से 500 जवानों को उतारा गया। इसके बाद जवानों की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई, जिसमें जवान पहाड़ पर खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि फोर्स ने कर्रेगुट्टा पहाड़ को कब्जे में लेने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जवानों ने कब्जा कर लिया है। जवानों ने कर्रेगुट्टा हिल्स पर बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है। कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में mi-17 हेलीकॉप्टर से जवानों के उतरने का वीडियो भी सामने आया है। लगभग 20 हजार से ज्यादा जवान बीजापुर के अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में लगे हैं।