1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Naxalist: नक्सलियों का बढ़ रहा आतंक, महिला को जंगल में तीन किमी अंदर ले गए, फिर जो किया…

CG Naxalist: बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को एक महिला की निर्मम हत्या कर दी है वहीं उसके पति की जमकर पिटाई की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Naxal Attack

CG Naxalist: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को एक महिला की निर्मम हत्या कर दी है वहीं उसके पति की जमकर पिटाई की है। नक्सलियों ने दोनों पर तेलंगाना पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक नक्सली मद्देड़ थाना के लोदेड़ पहुंचे थे। यहां वे सीधे इस महिला सुकरा यालम के घर गए। उन्होंने पहले तो उस महिला व उसके पति रामैया यालम को बाहर बुलाया। फिर वे उन दोनों को साथ लेकर चले गए। रास्ते में वे उन दोनों की पिटाई भी करते रहे। इधर ग्रामीणों ने दोनों को छोड़ने की गुजारिश भी की पर नक्सली नहीं माने। वे ग्रामीणों को कहते रहे कि यह दोनों तेलंगाना पुलिस की मुखबिरी करते हैं।

यह भी पढ़ें: CG Naxal Terror: बस्तर में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया, फिर.. दशहत में लोग

CG Naxalist: जंगल में तीन किमी अंदर ले गए

इसके बाद वे उन दोनों को लेकर जंगल ले गए। करीब तीन किलोमीटर ले जाकर उन्होंने महिला सुकरा यालम के गले में रस्सी का फंदा लगा दिया। इसके बाद उसका गला इसी रस्सी से घोंट दिया। उसने जब दम तोड़ दिया तो नक्सली वहां से चले गए। इधर उसके पति रामैया की भी पिटाई से हालत खराब थी। उसने जैसे तैसे इस बात की जानकारी ग्रामीणाे को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची व शव को बरामद किया।

बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच सहित दो महिलाओं की निर्मम हत्या नक्सलियों ने की है। इधर महिलाओं को अपना निशाना बनाने की रणनीति नक्सलियों के मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का तरीका माना जा रहा है। दरअसल महिला की हत्या से पूरा परिवार दहशत में आ जाता है। इस घटना की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है।

Story Loader