1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: नियद नेल्लानार की पहल से बदली तस्वीर, वर्षों के इंतज़ार के बाद मुदवेंडी गांव में पहुंची बिजली

CG News: नियद नेल्लानार योजना के तहत बंद स्कूल भी अब दोबारा शुरू हो चुका है, जिससे नई पीढ़ी को गांव में ही शिक्षा का अवसर मिल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
मुदवेंडी गांव में पहली बार बिजली पहुंची (Photo source- Patrika)

मुदवेंडी गांव में पहली बार बिजली पहुंची (Photo source- Patrika)

CG News: नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती गांवों में अब विकास की रतार तेज हो चली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नियद नेल्लानार योजना के तहत वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे गांव अब सुशासन और विकास की रौशनी में नहा रहे हैं।

CG News: ग्रामीणों को राहत और नई उम्मीदें

जिला मुख्यालय से करीब 35-40 किलोमीटर दूर बसे मुदवेंडी गांव में पहली बार बिजली पहुंची है। जहां अब तक घना अंधेरा और नक्सली खौफ पसरा रहता था, वहीं अब उजाले और सुरक्षा की किरणें ग्रामीणों को राहत और नई उम्मीदें दे रही हैं।

गांव में कुल 45 परिवार निवास करते हैं, जिनके चेहरों पर अब बिजली पहुंचने के बाद से सुकून और संतोष की झलक देखी जा सकती है। सड़क और शुद्ध पेयजल की सुविधा के बाद अब बिजली ने इस गांव की तस्वीर ही बदल दी है।

यह भी पढ़ें: सुशासन तिहार के तहत छत्तीसगढ़ के CM साय पहुंचे दंतेवाड़ा, PDS दुकान के काम का लिया जायजा, VIDEO

नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत सड़क, पानी, स्कूल, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, जिससे बीजापुर के दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास की बयार बहने लगी है। नक्सलवाद की छाया से बाहर आ रहे इन गांवों के लिए यह योजना नवजीवन और नई दिशा का प्रतीक बनती जा रही है।

खुशियों का उजाला

CG News: हूरा कुंजाम ने बताया कि वर्षों बाद गांव में बिजली पहुंची है। नियद नेल्लानार योजना के तहत बंद स्कूल भी अब दोबारा शुरू हो चुका है, जिससे नई पीढ़ी को गांव में ही शिक्षा का अवसर मिल रहा है। अब बच्चे रात में भी पढ़ाई कर पा रहे हैं और अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं के डर से भी राहत मिली है।

Story Loader