
CG News: संकल्प मार्च 2026 की दिशा में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय एक-एक लाख के इनामी दो माओवादियों ने पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी गंगालूर एरिया कमेटी के सदस्य एवं बुरजी आरपीसी जनताना सरकार के अध्यक्ष थे।
जिले में तेजी से हो रहे विकास कार्यों, सड़कों के निर्माण, सामुदायिक पुलिसिंग और सुरक्षा बलों द्वारा स्थानीय लोगों में बढ़ाए गए विश्वास ने आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, संगठन के अंदर बढ़ते मतभेद, अविश्वास और शोषण के कारण भी वे मुख्यधारा में लौटने के लिए मजबूर हुए।
आत्मसमर्पण करने वालों में गंगालूर एरिया कमेटी का सदस्य सुखराम फरसीक और बुरजी आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष पंडरू फरसीक शामिल हैं। दोनों लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलग्न थे और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे थे।
CG News: छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। फिलहाल, उन्हें 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक कुल 48 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो सरकार की प्रभावी नीतियों और बढ़ते विकास कार्यों का परिणाम है।
Published on:
09 Mar 2025 12:41 pm

बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
