Chhattisgarh News: बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्र के गांव जहां मूलभुत सुविधाएं के लिए ग्रामीणों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिले के नदी पार गांव की स्थिति भी बेहद खराब है। सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग गंगालूर तहसील के गांव कमकानार की गर्भवती महिला को प्रसव पीडा से तड़प रही थी। परेशान परिजनों ने बचाव दल से संपर्क किया लेकिन सुविधाएं न मिलने पर चारपाई में गर्भवती को नदी पार कराया।