यह स्कूल अभी अस्थाई हैं। बारिश के बाद इन्हें पक्का करने की बात कही जा रही है। स्कूल ऐसे इलाकों में खुले हैं जहां कभी स्कूल नहीं थे। एड़समेटा, पेदापाल, तोडक़ा, नेण्ड्रा 16 गांवों में स्कूल खुले हैं। इन गांवों में कभी नक्सलियों की चला करती थी, उनका ही अघोषित राज था। अब हालात बदले तो यहां शिक्ष की अलख जगाने के प्रयास हो रहे हैं।