गंगालूर थानाक्षेत्र में के कावडग़ांव के जगंलों
मिली जानकारी के गंगालूर थानाक्षेत्र में के कावडग़ांव के जगंलों में पुरे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला बल एसटीएफ एवं कोबरा 204 बटालियन के जवान रोज सर्चिंग पर निकलते है। इसी तरह रोज की तरह पुलिस नक्सल विरोधी अभियान में निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया जिससे जवानों को पुष्टि हो गई कि, नक्सली है और वह भी मोर्चा संभाल कर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। रात के अंधियारे में नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग से जवानों को तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन, नक्सली अंधेरे की ओट लेकर भाग खड़े हुए।