12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों के साथ बड़े भी खाएंगे कृमि की दवा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चे से लेकर बड़े तक कृमि नाशक टेबलेट एल्बेंडाजोल की खुराक लेंगे। 31 अगस्त को है राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ajay Shrivastava

Aug 24, 2016

Measures to prevent infection

Supplements will Elbendajol

बीजापुर.
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चे से लेकर बड़े तक कृमि नाशक टेबलेट एल्बेंडाजोल की खुराक लेंगे। कृमि मुक्ति दिवस की सफलता के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पावर पाइंट प्रेजेंटशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी देकर कृमि नियंत्रण, संक्रमण व बचाव के बारे में बताया गया।


31 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित किये जाने को लेकर सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी ने कहा कि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली देना तथा 2 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को एक पूरी गोली पानी से निगलना है। बैठक में कृमि होने के कारण शरीर को होने वाली नुकसान के बारे में बताते हुए इसके संक्रमण से बचाव के उपाय बताये गए।


इस अवसर पर कलक्टर डॉ.अयाज तम्बोली ने सभी स्कूल, आश्रम , आंगनबाड़ी व अस्पतालों में अनिवार्यत रूप से एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने इस अवसर पर कृमि नाशक टेबलेट एल्बेंडाजोल का सेवन किया।

ये भी पढ़ें

image