8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जवानों ने नक्सलियों का प्लांट किया ये प्लान किया फेल, नक्सलियों के लिए काला दिन साबित

बांस का इस्तेमाल कर एक 15 किलो, एक 5 किलो एवं एक 9 किलो ग्राम का बम नक्सलियों ने छिपाया था जिसे जवानों ने सफलता पूर्वक निष्क्रिय कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 5 Jan 2018, 3:26 PM IST

नक्सलियों के लिए काला दिन साबित

बीजापुर.सीआरपीएफ के 168वीं बटालियन के रोड ओपनिंग पार्टी के जवानों ने तर्रेम के पास तीन बमों को सफलता पूर्वक निष्क्रिय किया है। बताया जा रहा है कि पुल निर्माण के चलते अब सीआरपीएफ की बटालियन रोज आरओपी करने वहां तक जाती है बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने स्टील कंटेनर के अंदर ही बांस में लगाकर प्रेशर बम फिट किया था।

जवानों ने सफलता पूर्वक निष्क्रिय कर दिया
मिली जानकारी के अनुसार बासागुड़ा से जगरगुंडा सड़क निर्माण के कार्य में सीआरपीएफ 168 बटालियन रोज की तरह आज भी निर्माणाधीन पुल का जायजा लेने निकली थी। तभी पुल के आसपास में बम होने की आशंका हुई। तो जवानों ने जब सर्च में आया तो जवानों को एक नही बल्कि 3 बमो का पता लगाया जो कि एक स्टील के कंटेनर में बांस का इस्तेमाल कर बनाया गया था। तीनों में एक 15 किलो, एक 5 किलो एवं एक 9 किलो ग्राम का बम नक्सलियों ने छिपाया था जिसे जवानों ने सफलता पूर्वक निष्क्रिय कर दिया है।

ये भी पढ़े

जगदलपुर/बीजापुर. बीजापुर में भी नए साल में नक्सल विरोधी अभियान में माओवाद को खत्म करने का संकल्प जारी है बताया जा रहा है कि, नक्सल की सर्चिग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला माओवादी सहित दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से 3 हथियार सहित भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किए है। इस मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी एम आर अहिरे ने की है। सुकमा की तरह नए साल में यह जवानों की पहली जीत के रूप में देखी जा रही है।

गंगालूर थानाक्षेत्र में के कावडग़ांव के जगंलों
मिली जानकारी के गंगालूर थानाक्षेत्र में के कावडग़ांव के जगंलों में पुरे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला बल एसटीएफ एवं कोबरा 204 बटालियन के जवान रोज सर्चिंग पर निकलते है। इसी तरह रोज की तरह पुलिस नक्सल विरोधी अभियान में निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया जिससे जवानों को पुष्टि हो गई कि, नक्सली है और वह भी मोर्चा संभाल कर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। रात के अंधियारे में नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग से जवानों को तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन, नक्सली अंधेरे की ओट लेकर भाग खड़े हुए