15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर–दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, DRG का एक जवान शहीद, अब तक 5 नक्सली ढेर

Bijapur Naxal Encounter: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में DRG का 1 जवान शहीद हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर–दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, DRG का एक जवान शहीद, अब तक 5 नक्सली ढेर

बीजापुर–दंतेवाड़ा बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़ (Photo Patrika)

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली दहशत में हैं। कई नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि कुछ अब भी दबाव में हैं। इसी क्रम में आज सुबह दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के सीमावर्ती भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई।

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में DRG का 1 जवान शहीद हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके में हो रही है।

अब तक 5 नक्सली ढेर

सूत्रों के अनुसार, DRG, STF, कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन की तरफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी बीच 3 दिसंबर को वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सली मारे गए हैं।

गंगालूर इलाके में जारी है मुठभेड़

यह मुठभेड़ गंगालूर इलाके में हो रही है, जो माओवादी कमांडर पापा राव का इलाका है। सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में माओवादियों को घेराबंदी में ले रखा है। अधिकारियों के अनुसार, ढेर हुए माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।