
नक्सली मना रहे पार्टी की 150वीं वर्षगांठ, विचारधारा से जोड़ने गांव में फेंक रहे पर्चे, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
बीजापुर . दंतेवाड़ा उपचुनाव संपन्न होने के बाद नक्सली फिर से एक बार सक्रीय होते नज़र आ रहें हैं। नक्सलियों ने बीजापुर- आवापल्ली मार्ग पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। दरअसल बीजापुर- आवापल्ली मार्ग पर दुगाईगुडा में नक्सलियों ने पर्चे फेंके हैं। पोटाकेबिन के करीब फेंके गए पर्चों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
नक्सलियों ने अपने पर्चे में उत्पीड़ित वर्ग व तबकों के संघर्षरत लोगों से 21 सितंबर से 8 नवंबर तक पार्टी की 150वीं वर्षगांठ को गांग-गांव में जोर-शोर से मनाने का आह्वान किया गया है। इसके साथ दंडकारण्य के क्रांतिकारी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर पार्टी सदस्य बनने का आह्वान किया गया है।
सुरक्षा बालों ने नक्सलियों का प्लान किया फेल
जहा बीजापुर में पर्चे फेके जा रहे हैं वही नक्सलियों ने एक बार फिर सुकमा जिले में उपद्रव फैलाने का अपना मंसूबा तैयार कर लिया है। आज नक्सलियों के मंसूबों को विफल करते हुए सीआरपीएफ जवानों ने छत्तीसगढ़ को हैदराबाद से जोड़ने वाली हाइवे पेंटा के पास मिली 5 किलों वजनी प्रेशर आईईडी बम बरामद किया गया है।आईईडी को जवानों ने सड़क किनारे से निकाला है।
हाइवे सड़क के नीचे नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 5 किलों से ज्यादा आइईडी बम को सीआरपीएफ 150 वाहिनीं की टीम ने मौके से बरामद किया है। आवाजाही के दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियो ने प्रेशर आइईडी लगा रखा था। जिसे सीआरपीएफ 150 वाहिनीं की टीम ने सुरक्षा पूर्वक विस्फोट कर डिफ्यूज किया है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
05 Oct 2019 04:03 pm

बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
