16 जनवरी 2024 को बीजापुर जिले के धर्मावरम में सीआरपीएफ के नए कैंप में माओवादियों ने हमला किया था। चिंतावागु और पामेड़ में सीआरपीएफ/कोबरा कैंप में भी हमले को माओवादियों ने अंजाम दिया था। आरोपी माओवादियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान सोदी बामन उर्फ देवल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, फरार आरोपियों में दो केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम), दो एसजेडसी और पीएलजीए बीएन नंबर 01, तेलंगाना राज्य समिति और पामेड क्षेत्र समिति के अन्य शीर्ष कैडर शामिल हैं।