26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले चरण के मतदान के 24 घंटे पहले ही पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक वर्दीधारी नक्सली ढ़ेर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव 12 नवंबर सोमवार को संपन्न होना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 11 Nov 2018, 11:06 AM IST

 एक वर्दीधारी नक्सली ढ़ेर

पहले चरण के मतदान के 24 घंटे पहले ही पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक वर्दीधारी नक्सली ढ़ेर

बीजापुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव 12 नवंबर सोमवार को संपन्न होना है। यह पहले चरण का मतदान जो है वह पूरे छत्तीसगढ़ में नक्सली इलाकों में सम्पन्न होना है। चुनाव के ठीक एक दिन पहले सर्चिग पर निकले जवानों ने सफलता पूर्वक एक वर्दीधारी नक्सली को ढ़ेर कर दिया है। घटनास्थल से कई नक्सली सामान भी बरामद किए गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के बेदरे थानाक्षेत्र में एसटीएफ व डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे उसी समय एक दिन पहले जवानों की नक्सलियों से साथ मुठभेड़ हो गई है। यह मुठभेड़ बीजापुर के बेदरे थाना इलाके में हुआ है जिसमें एक वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गया है। वर्दीधारी नक्सली का शव और हथियार में राइफल दोनों बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ खत्म होने के बाद जब घटनास्थल का तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामान भी जवानों ने बरामद किया

बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मुठभेड़ एसटीएफ और डीआरजी के साथ हुई है। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली ढेर हो गया है। मारे गए नक्सली का शव और उसके पास से हथियार बरामद हुआ है। आसपास के इलाको की सर्चिंग जारी है।