
Bijnor Woman Wrestler Case: बिजनौर में शादी का वादा कर मुकरने वाले फौजी पर कार्रवाई न होने से आहत एक 25 वर्षीय महिला रेसलर ने रविवार रात आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती ने शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर चैंबर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। 60 फीसदी झुलस चुकी पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है। मेरठ अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
पीड़िता के शिकायत के मुताबिक, करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी फौजी सौरभ से सरस्वती विद्या मंदिर में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, इसके बाद दोनों काफी करीब आ गए। महिला का आरोप है कि सौरभ ने बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने सौरभ के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण पुलिस ने पहली बार अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी। इसके बाद महिला ने पुनः शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत की। सौरभ ने कोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया।
बताया जा रहा है कि युवती लगातार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी। रविवार दोपहर भी वह अपनी मां के साथ शहर कोतवाली पहुंची थी और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस कर्मियों ने समझाकर युवती को घर भेज दिया था। देर रात वह फिर कोतवाली पहुंची और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब उसे बताया गया कि आरोपी ने स्टे ले रखा है और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही आगे कार्रवाई संभव है तो वह नाराज हो गई। इसके बाद उसने कथित रूप से अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग पकड़ते ही वह जान बचाने के लिए इधर-ऊधर भागने लगी। पुलिसकर्मियों ने किसी तहर आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया। फिलहाल, युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद पुलिस अब पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवती पेट्रोल लेकर कोतवाली कैसे पहुंची और घटना से पहले उसकी गतिविधियां क्या थीं।
पीड़िता एम.एससी. उत्तीर्ण है और राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। पिता के निधन के बाद उसकी मां ने पुनर्विवाह कर लिया। महिला का एक भाई भी है।
Updated on:
22 Jun 2026 09:15 am
Published on:
22 Jun 2026 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
