2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA-NRC के विरोध में हिंसा के बाद एसपी के पास पहुंचे सपा के 3 विधायक की यह बड़ी मांग- देखें वीडियाे

Highlights एक साथ एसपी सिटी से मिलने पहुंचे थे तीनों विधायक सपा विधायकों ने कहा कि हिंसा करने वाले उपद्रवियों पर हो कार्रवाई निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न करने की कही बात

less than 1 minute read
Google source verification
bijnor_n.jpg

बिजनौर। जिले में शुक्रवार को कई जगहों पर हुई जुमे की नमाज के बाद (CAA) सीएए के विरोध में हुए हिंसा के मामले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के 3 विधायक एसपी से मिलने के लिए उनके ऑफिस पहुंचे। (Samajwadi Party) समाजवादी के (MLA) विधायकों ने एसपी से मिलकर इस हिंसा में उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की बात कही, वहीं निर्दोष लोग इस घटना में जेल ना जाये। इसके लिए पुलिस पूरी तरीके से जांच कर उपद्रवियों पर कार्रवाई करें।

जेल में अचानक पहुंचे जज और डीएम तो मचा गया हड़कंप, CCTV से लेकर चेक किया कैदियों का मेन्यू

बता दें कि 20 दिसंबर को बिजनौर के नजीबाबाद नहटौर और शहर क्षेत्र में सीएए के विरोध में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर उपद्रवियों द्वारा काफी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की गई थी। वहीं नहटौर थाना क्षेत्र में पुलिस जीप को आग लगा दी गई थी। इस हिंसा को लेकर पुलिस ने 215 लोगों को हिरासत में लेकर जहां जेल भेज दिया है। वहीं उपद्रवियों की पुलिस अभी तलाश में जुटी हुई है। उधर इस घटना को लेकर आज नजीबाबाद के सपा विधायक तस्लीम अहमद, नगीना विधायक मनोज पारस व नूरपुर विधायक नईम उल हसन बिजनौर के एसपी संजीव त्यागी से मिले। उन्होंने इस हिंसा में उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए निर्दोषों को जेल न भेजे जाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने बिजनौर जनपद वासियों से शांति व्यवस्था को लेकर अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें।

Story Loader