
बिजनौर. स्योहारा थाना क्षेत्र के शुगर मिल में एक गन्ना से भरे हुए ट्रक में आग लग गई। यह ट्रक शुगर मिल के यार्ड में खड़ा हुआ था। अचानक ट्रक के टायर में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग लगते ही ट्रक चालक परिचालक मिल से सुरक्षाकर्मी व अन्य लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग ने विकराल रूप को देखते हुए पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। चीनी मिल में लगे दो प्रेशर पाइप और फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
बताया गया है कि शुगर मिल के यार्ड में करीब 80 ट्रे खड़े हुए थे। उसी दौरान एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर मौके पर आस—पास के लोगोंं की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। वहीं फायर बिग्रेड के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। यहां लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग ने थोड़ी देर में विकराल रुप ले लिया था। जिसकी वजह से ट्रक काफी जल गया। वहीं शुगर मिल में लगे प्रेशर पाइप से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया था।
मिल के कर्मचारी रिजवान अहमद, राजेन्द्र पुष्पक, मोनू, देवेंद्र, पारस, जयवीर, योगेंद्र, आर वशिष्ठ, जुल्जार आदि ने कड़ी मशक्कत की। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह सहित अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे। ट्रक में आग लगने से ट्रक चालक नसीम भोंदा का चेहरा औऱ हाथ बुरी तरह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। आग बुझने के बाद पहुँचे यर ब्रिगेड पर मिल कर्मियों ने नाराजगी जाहिर की। लोगों की माने तो आग पर समय से काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 50 कदम की दूरी पर डिस्टलरी प्लांट भी है। प्लांट तक आग पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उस समय यार्ड में 80 ट्रक खड़े हुए थे।
Published on:
25 Apr 2018 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
