11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाभी की मांग में सिंदूर भरकर जिसने किया साथ निभाने का वादा, उसी ने दी मौत

विधवा भाभी की मांग में सिंदूर भरकर जिसने साथ निभाने का वादा किया था। वहीं देवर उसका कातिल बन गया। हत्या के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
विधवा भाभी की मांग में सिंदूर भरकर जिसने किया साथ निभाने का वादा, वहीं बना कातिल

पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बिजनौर जिले के स्योहारा कस्बे में शक ने एक हंसते- खेलते परिवार की खुशियां को उजाड़ दिया। विधवा भाभी की जिंदगी संवारने वाले देवर ने उनकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : video: 22 लाख रुपए के विवाद में मारी गोली, देखे वीडियो


ये है मामला
वर्ष 2017 में महिला प्रियंका की शादी दीपक पुत्र सोमपाल के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद प्रियंका को एक पुत्र हुआ। दीपक और प्रियंका के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद दीपक ने रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक की मौत के बाद प्रियंका ने अपने देवर जॉनी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी।

यह भी पढ़ें : Video; छात्रा ने लगाई मौत की छलांग, देखे वीडियो


हंसी खुशी जिंदगी के बीच दोनों को एक पुत्र भी हुआ। लेकिन इस बीच संदेह की दीवार दोनों के बीच खड़ी हो गई। प्रियंका की हत्या के बाद जॉनी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

खाना खाया, फिर कर दी हत्या
पत्नी की हत्या करने के बाद हत्यारोपी पति जॉनी के चेहरे पर किसी तरह का अफसोस नहीं था। दस दिन बाद उसकी पत्नी प्रियंका अपने मायके से लौटी थी। रात में खाना खाने के बाद उसका पत्नी से इसी प्रकरण को लेकर विवाद हुआ। इसी बात पर उसने अपनी पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग