
बिजनौर के शेरकोट में निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक से गिर गया। छज्जे के नीचे मलबे में 4 लोग दब गए। आसपास के लोगों ने चारों को वहां से निकला। चारों को अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन इस दौरान एक घायल की मौत हो गई।
अचानक से गिरा छज्जा
शेरकोट के शेरखान मोहल्ले में बच्चों में झगड़ा हो रहा था। इस विवाद को देखने के लिए नईम के परिवार वाले निर्माणाधीन मकान के छज्जे पर चढ़े हुए थे। अचानक से छज्जा गिर गया। छज्जे के ऊपर खड़ी नईम की पत्नी शाहना बेटी फबी और बीटा अरशद थे। छज्जे के नीचे पड़ोसी शहजाद खान खड़े थे। चारों मलबे में दब गए।
स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर हालत देखते हुए चारों को अस्पताल ले गए। शहजाद खान की गंभीर हालत थी इस वजह से डॉक्टर ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शहजाद की मौत हो गई। शहजाद की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक शहजाद के 3 बच्चे हैं और वह ब्रश के फक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।
Published on:
06 Jan 2023 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
