18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: इन सरकारी कर्मचारियों ने कहा- लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में करेंगे वोट, जानिए क्‍यों

बिजनौर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
Bijnor

Video: इन सरकारी कर्मचारियों ने कहा- लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में करेंगे वोट, जानिए क्‍यों

बिजनौर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जनपद भर के राज्य कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो ये प्रदर्शन इसी तरह आगे जारी रहेगा। पुरानी पेंशन उनका हक है। उसको कर्मचारी लेकर रहंगे। मांग पूरी न होने पर जल्द ही पूरे जनपद में कार्य ठपकर धरना देने की बात कही। साथ ही उन्‍होंने इस लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को सबक सिखाने की बात कही।

यह भी पढ़ें:बड़ी खबर: यूपी के इन जिलों में भयंकर बारिश, दो-तीन तीन स्‍कूल बंद करने के आदेश

कलेक्‍ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

बिजनौर में पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर साेमवार को राज्य कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारियों के कई संगठन इस रैली का हिस्सा रहे। कर्मचारियों की मांग है कि 2005 के बाद रखे गए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन तुरंत चालू की जाए। साथ ही नई पेंशन प्रावधान को खत्म किया जाए। सैकड़ों की संख्या में शिक्षक व राज्य कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल रहे। शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नागेश कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन और अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद आज तक सरकार द्वारा पुरानी पेंशन को लागू नहीं किया गया। वे लोग दो दिन तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर बैठे हैं। अगर जल्द ही सरकार द्वारा फैसला नहीं लिया गया तो सभी सरकारी कर्मचारी लोकसभा चुनाव में विपक्ष को वोट देकर उन्हें सबक सिखाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: दलितों व मुस्लिमों के विरोध के बाद मायावती ने बदला उम्‍मीदवार, अब इनको मिला बसपा से टिकट!