
बिजनौर। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात को चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक से 322 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इसकी कीमत तकरीबन 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में सभी आरोपी डीसीएम ट्रक छोड़कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जनपद के थाना शिवाला कला और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग शुरू की थी। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हरियाणा से मिनी ट्रक में लाखों रुपये की कीमत की शराब तस्करी कर लाई जा रही थी। इस कारोबार से जुड़े अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं।