Bijnor News: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बिजनौर जिले में लोगों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकालकर जागरूक किया गया। CMO विजय गोयल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली के माध्यम से शहर में लोगों को टीबी के बारे में जागरूक किया जाएगा।
Bijnor News in Hindi: आपको बता दें कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राज्य द्वारा दिए गए निर्देश पर लोगों को टीबी की बीमारी से बचाव व इलाज की अहम जानकारी देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। CMO कार्यालय से बुधवार को बाइक रैली को CMO डॉक्टर विजय कुमार गोयल व क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर CMO डॉक्टर विजय कुमार गोयल ने बताया कि क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सभी तरह की जांचों की व्यवस्था व निशुल्क दवाइयां उपलब्ध है। जिले में क्षय रोगों की जांच के लिए 33 प्रति ब्लॉक लगभग तीन जांच केंद्र स्थापित किए गए है। साथ ही क्षय रोगियों की देखभाल के लिए उन्हें गोद लेने की प्रक्रिया भी निरंतर चल रही है। अब तक जिले में 372 निश्चय मित्र बना लिए गए हैं। जो की क्षय रोगियों को गोद लेने के इच्छुक हैं। 4100 क्षय रोगी को अब तक गोद दे दिए गए हैं।
क्या है प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, जानें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन का आह्वाहन किया है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) के तहत सामुदायिक जुड़ाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है, व्यक्तियों व संगठनों को पोषण और नैदानिक सहायता के लिए रोगियों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने इसमें "निक्षय मित्र" पहल के तहत टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है।