20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेत्री ने बेटे के साथ मिलकर ठगे 1.38 करोड़ रुपए, दोनों गिरफ्तार

मोहित गुप्ता अपनी मां के नाम पर रौब जमाता था। मोहित की मां सुभद्रा नंद गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की मालवीय नगर की मंडल अध्यक्ष हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
thag.jpg

बिजनौर में 1.38 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप बीजेपी की महिला नेता और उसके बेटे पर है। पेट्रोल पंप, नौकरी दिलाने और डिजिटल राशन कार्ड केंद्र दिलवाने के नाम पर लोगों के पैसे हड़पे गए। शिकायत पर पुलिस ने सुभद्रा नंद गुप्ता और उनके बेटे मोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बिजनौर के नजीबाबाद थानाक्षेत्र के सुभाषनगर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले जसराम सिंह ने शुक्रवार को शाहपुर पुलिस को तहरीर दी। जसराम ने बताया, “नंदानगर निवासी मोहित गुप्ता की पत्नी मेरी बेटी की सहेली है। इसके चलते मोहित का घर पर आना-जाना था। इस बीच मोहित ने मोहित ने पेट्रोल पंप दिलाने की बात कही। इसके लिए उसने 63.71 लाख रुपए अपने अकाउंट में जमा करा लिए।”

डिजिटल राशन कार्ड और नौकरी के नाम पर ठगी
इसके अलावा हल्दौर थानाक्षेत्र के रहने वाले निवासी प्रदीप कुमार से भी पैसे ठगे गए। प्रदीप से डिजिटल राशन कार्ड की एजेंसी दिलाने के नाम पर 66.25 लाख रुपए निकलवा लिए। वहीं, किरतपुर थानाक्षेत्र के गंगावाला गांव निवासी अंकित कुमार से भी पैसे हड़पे गए। अंकित ने नौकरी के नाम पर 8.53 लाख रुपए दिए। इसकी तहरीर भी दी गई है।

मां के नाम पर धमकी
सभी का आरोप है कि काम न होने पर रुपए वापस मांगे गए तो जान से मारने की धमकी दी। मोहित ने कहा, उसकी मां भाजपा महिला मोर्चा की नेता है। तीन व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए। इनके आधार पर शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी नंदानगर निवासी है। सुभद्रा नंद गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की मालवीय नगर की मंडल अध्यक्ष है। सुभद्रा नंद गुप्ता मोहित गुप्ता की मां हैं।


बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग