20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडप छोड़ दुल्हन प्रेमी के घर पहुंची, दूल्हे के उड़ गए होश, दूसरी युवती से हुआ विवाह, जानें पूरा मामला

Bijnor News: बिजनौर जिले के शिवाला में दुल्हन ने अचानक सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। तो दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद चचेरी साली से शादी कराई गई। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
bride left the pavilion in Bijnor and reached her lover house

Bijnor News Today: आपको बतादें कि शिवाला कलां में बरात की चढ़त के बाद दूल्हा फेरे लेने के लिए पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। शादी के आभूषण उतारकर दुल्हन अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने का दावा किया। बाद में यह प्रेमी युगल गांव से चला गया। उधर दूल्हे ने अपनी चचेरी साली के संग फेरे ले लिए। इसके बाद ही बरात विदा हो सकी।

दुल्हन ने शादी से किया इंकार
सोमवार की शाम नूरपुर के एक गांव में नहटौर थाना क्षेत्र से बरात आई। दूल्हा पक्ष ने पूरी धूमधाम के साथ बरात की चढ़त की। इसके बाद बरात दुल्हन के द्वार पर पहुंची। फेरे की तैयारियां चल ही रही थीं कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। वधु पक्ष ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन ने पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध होने का दावा किया। कोर्ट मैरिज कर लेने के दस्तावेज भी दिखा दिए।

यह भी पढ़ें:एक साथ उठीं तीन अर्थियां, नम हो गई हर आंख, गांव में नहीं जले चूल्हे

दुल्हन की चचेरी बहन से हुआ विवाह
इसके बाद युवती आभूषण उतार कर प्रेमी के घर पहुंच गई। उधर दुल्हन पक्ष के सामने विकट स्थिति बन गई। घर की दहलीज पर खड़ी बरात को अब लौटाया भी नहीं जा सकता था। तमाम तैयारियां धरी रहने वाली थीं। इसी बीच दोनों पक्षों और रिश्तेदारों के बीच सहमति बनी। दुल्हन की चचेरी बहन से दूल्हे के फेरे कराए गए। मंगलवार की सुबह बरात को विदा किया गया। उधर प्रेमी युगल गांव से कहीं ओर चला गया।


बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग