2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के दाम से देश में मचा हाहाकार, सरकार का फौरी राहत से इनकार, रस्सी से गाड़ी खींचते हुए पहुंची कांग्रेस

आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों अपनी राजनीति चमकाने में लगी हैं वहीं आम आदमी डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के बोझ से हलकान है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 24 May 2018, 3:11 PM IST

bijnor

पेट्रोल-डीजल के दाम से देश में मचा हाहाकार, सरकार का फौरी राहत से इनकार, कांग्रेस रस्सी से बांध कर गाड़ी खींचते हुए पहुंची

बिजनौर। देश में लगातार डीजल-पेट्रोल के आसमान छूते दाम पर संग्राम छिड़ा हुआ है। बीजेपी जहां जल्द ही समाधान निकालने की दलिल दे रही है वहीं विपक्ष सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर हमलावर है। इतना ही नहीं कांग्रेस केंद्र में बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने भी निशाना साध रही है और महंगाई को जनता के लिए तोहफा करार दे रही है। वहीं आज बिजनौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार पहिया गाड़ी को रस्सी से बांधकर खींचते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें : एसएससी पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, सीबीआई ने 12 जगहों की पर की छापेमारी

पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों ने जहां लोगों को परेशान कर रही वहीं पेट्रोल-डीज़ल के दामों को लेकर उत्तर प्रदेश में भी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। जिसके तहत बिजनौर में आज कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध जताने के लिए सड़क पर उतर आए और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिल में लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डिजेल कि कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का विरोध करते हुए स्कोर्पियो कार को रस्सी से बांधकर कार्यालय से जिला कलक्ट्रेट कार्यालय ले गए और बढ़ती कीमतों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें : 10 रुपये के स्टांप पर लिखा की नहीं लूंगा दहेज, लेकिन शादी के चार महीने बाद 40 लाख उड़ाए

दरअसल कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने अपने कमर पर रस्सी बांधकर स्कार्पियो कार को खींचते हुए कांग्रेस कार्यालय से कलक्ट्रेट ऑफिस तक लेकर पहुंचे। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी का विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता मुनीश त्यागी ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है लगातार तेल और डीज़ल के दाम बढ़ते ही जा रहे है।सरकार द्वारा इन बढ़ती कीमतों को लेकर कोई शिकंजा कसने का काम नही किया जा रहा है। जिले में इस समय पेट्रोल की कीमत 76 रुपये के पार पहुंच चुकी है और डीज़ल 66 रुपये तक पहुंच चुका है। लेकिन सरकार महंगाई पर काबू करने की बजाय बस चुनाव में लगी है। जनता पर कोई ध्यान नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कटौती नहीं करती तब तक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव में विपक्षी एकता का होगा ट्रायल

ये भी पढ़ें : अपराधियों का गढ़ बना गाजियाबाद, एक बार फिर व्यापारी की हत्या, आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए बनी चुनौती