
Bijnor News: बिजनौर में लटका मिला सिपाही का शव..
Bijnor News In Hindi: बिजनौर जिले के अफजलगढ़ के रहने वाले पीएसी सिपाही की लाश मिली है। पीएसी सिपाही का शव पेड़ से लटका मिला। सिपाही की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक सिपाही के हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए थे और उसका शव पेड़ से लटका हुआ था। जबकि दोपहर के समय सिपाही की सगाई हुई थी। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।
बता दें कि सिपाही लोकेंद्र वर्तमान में मुरादाबाद की नौवीं बटालियन पीएसी में तैनात था। अभी उसकी प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी चल रही थी। लेकिन 15 जनवरी को उसकी सगाई होनी थी। इसके लिए वह 3 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। बुधवार दोपहर को उसकी सगाई की रस्म पूरी हुई। 14 फरवरी को शादी की तारीख तय की गई। सगाई का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सिपाही लोकेंद्र किसी काम के लिए घर से बाहर चला गया, लेकिन शाम को उसका शव उसके ही खेत में पेड़ से लटका मिला। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
एसपी अभिषेक झा ने मामले की जानकारी देते हुआ बताया कि मृतक की जेब से एक नोट मिला है। नोट में लिखा है कि वह 2-3 महीनों से परेशान चल रहा है। नोट में लिखा हुआ है कि उसके परिजनों को परेशान नहीं किया जाए। इस मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।
Published on:
16 Jan 2025 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
