1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नूरपुर विधानसभा उपचुनावः डिप्टी सीएम मौर्या ने काम के नाम पर नहीं, बीजेपी विधायक की मौत के नाम पर मांगे वोट

उपमुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपील कर कहा दिवंगत विधायक को सच्ची श्रधांजलि देने के लिये अवनि को करें वोट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 May 2018, 11:53 AM IST

marya

नूरपुर विधानसभा उपचुनावः डिप्टी सीएम मौर्या ने काम के नाम पर नहीं, बीजेपी विधायक की मौत के नाम पर मांगे वोट

बिजनौर. जनपद के नूरपुर विधानसभा में 28 मई को उपचुनाव के लिये मतदान होना है। इस मतदान को लेकर मतदाताओं को लुभाने के लिये बीजेपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आज इस क्षेत्र के नौमी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मृतक विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनि सिंह के लिये वोट मांगे। उपमुख्यमंत्री केशव ने सांत्वना को लेकर मतदाताओं से वोट की अपील की। केशव ने जनता से अपील की, बीजेपी की सरकार में 75 जिलों में 24 घंटे बिजली देने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। बीजेपी सरकार में गुंडे अब घरों में छिप गए हैं, जो जेल में है वो जेल से बाहर नही निकल रह है। इस चुनाव में आप अपना वोट अवनि सिंह को देकर लोकेंद्र चौहान के अधूरे सपनो को पूरा करने का काम करें।

यह भी पढ़ेंः यूपी विधान सभा चुनाव से पहले गायब हो गई थी ईवीएम, अब हुआ खुलासा तो प्रशासन में मचा हड़कंप

हम आपको बता दें कि इस सीट से बीजेपी विधायक लोकेंद्र चौहान की यूपी इन्वेस्टर मीट में जाते वक्त लखनऊ से पहले सड़क हादसे में सीतापुर में मौत हो गई थी। इस मौत के बाद बीजेपी में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी के दिग्गज नेता दिवंगत विधायक के आलमपुरी गांव पहुँचकर उनकी पत्नी और 2 बच्चों को सांत्वना और श्रधांजलि देने पहुंचे थे। इस सीट पर होने वाले 28 मई के मतदान को लेकर बीजेपी ने इस सीट पर चुनाव प्रभारी पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी को बनाने के बाद संघ और सभी कार्यकर्ताओं को इस सीट के चुनाव प्रचार और वोटरों को लुभाने के लिये लगा रखा है। साथ ही किसी भी हाल में बीजेपी इस सीट को हारना नही चाहती। लोकेंद्र की पत्नी अवनि सिंह को बीजेपी इस सीट पर प्रत्यशी बनाकर मतदाताओं से सांत्वना पर वोट मांग रही है।

यह भी पढ़ेंः UP से आई BJP नेताओं के लिए बुरे दिन की आहट, लोगों ने सांसद को गांव से उल्टे पांव लौटाया

इसे लेकर बीजेपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ऊर्जा मंत्री व बिजनौर प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर लोकेंद्र को सच्ची श्रधांजलि देते हुए मतदाताओं से श्रधांजलि और उनके परिवार के प्रति सहाभूति के आधार पर वोट की अपील की है। गौरतलब है कि भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ नईम-उल-हसन चुनाव मैदान में है। वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उसे रोलोद के साथ ही गुप्त रूप से बसपा और कांग्रेस का भी समर्थन हासिल है।