4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल के अंदर कैदियों का वीडियो वायरल होने के बाद जब निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआईजी तो मचा हड़कंप

रायबरेलीजेल के अंदर कैदियों का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया जेल विभाग

less than 1 minute read
Google source verification
bijnor jail

जेल के अंदर कैदियों का वीडियो वायरल होने के बाद जब निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआईजी तो मचा हड़कंप

बिजनौर. रायबरेली में जेल के अंदर कैदियों का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के सभी जेलों का जेल अधिकारियों द्वारा जनपदों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिजनौर जिला जेल में गुरुवार को डीआईजी जेल ने जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल व्यवस्था का जायजा लिया। इस औचक निरीक्षण से जेल के अधिकारियों और बंदियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, घण्टों चले इस निरीक्षण में डीआईजी जेल को जेल में सब कुछ ठीक मिला। लेकिन, डीआईजी जेल निरीक्षण के बाद मीडिया को कुछ भी न बताते हुए जनपद से चले गए।

बिजनौर जिला जेल में उस वक़्त हड़कम्प मच गया, जब जेल डीआईजी शशि श्रीवास्तव अचानक बिजनौर जेल पहुंची और औचक निरीक्षण किया। बिजनौर जिला जेल में जेल डीआईजी ने बैरक, भंडार ग्रह और जेल अधीक्षक कार्यलय का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। इसी क्रम में उन्होंने कुछ बंदियों से मुलाकात कर सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। जेल निरीक्षण के समय उन्होंने सब कुछ ठीक पाया। साथ ही उन्होंने जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जेल में बंदियों की सुरक्षा हर स्थिति में उचित रहनी चाहिए।