27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेती के लिए बड़े भार्इयों ने छोटे भार्इ को एेसे उतार दिया मौत के घाट

गांव से लेकर परिवार के लोग भी रह गए दंग

2 min read
Google source verification
shoot dead

बिजनौर।जहां एक तरफ बड़े भार्इयों को बाप के समान माना जाता है, वहीं बिजनौर जिले में दो भार्इयाें ने छोटे भार्इ के साथ यह कांड कर इन रिश्तों काे तार तार कर दिया है। बड़े भार्इयों ने यह काम सिर्फ जमीन के विवाद में किया। जमीन पाने के लिए दो बड़े भार्इयों ने अपने संगे छोटे भार्इ को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी भार्इयों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें-मां आैर पिता ने बच्ची के साथ किया एेसा सलूक कि जानकर दंग रह जाएंगे आप

बड़े भार्इयों ने छोटे भार्इ के साथ यह काम कर दिया

बिजनौर के मण्डावर थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर में सूरजभान अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार पत्नी आैर बच्चों के साथ ही दो बड़े भार्इ नौबहार सिंह आैर चंद्रभान सिंह भी परिवार के साथ रहते थे। वह गांव में खेती करते थे। पिछले कुछ दिनों से तीनों भार्इयों में खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में दोनों बड़े भार्इ एक साथ थे। आरोप है कि दोनों भार्इ छोटे भार्इ की जमीन को हड़पना चाहते थे। इसलिए बुधवार को सूरजभान के दोनों बड़े भार्इ नौबहार आैर चंद्रभान ने उसके खेत में जाते समय पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही सूरजभान बाइक से नीचे जा गिरा। वहीं आरोपी माैके से फरार हो गये। गोली लगने की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची। तब तक सूरजभान की मौत हो गर्इ। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी देखें-शमी के घायल होने के बाद पत्नी का दिल पिघला

खेती को लेकर भार्इयों में था विवाद,पुलिस ने करार्इ थी सुलह

वहीं बिजनौर एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि पहले भी इन भाइयों में झगड़ा हुआ था और पुलिस ने इनके खिलाफ 151 की धारा में कानूनी कार्रवार्इ की थी। साथ ही गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस ने तीनों भार्इ के बीच सुलह करार्इ थी। लेकिन कुछ दिन दिनों से तीनों भार्इ में फिर से खेती की जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसी कड़ी में दोनों बड़े भार्इयों ने छोटे की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने इस हत्या को लेकर जांच शुरू कर आरोपी भाइयों की तलाश शुरू कर दी है।