
बिजनौर।गर्मी के इस मौसम में दिन का तापमान बढ़ने से आग लगने की घटनाए बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिन्दू चौधरियान संतोषी माता के मंदिर के समीप एक घर के ऊपरी हिस्से में अचानक से आग लग गई।आग लगने के कुछ ही देर में मकान के ऊपरी हिस्से में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाह हो गया।आग को बुझाने के लिये मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। लगभग इस आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।हालांकि गनीमत रही की इस में कोर्इ हताहत नहीं हुआ।
घर के अंदर रखा था दुकान का सामान
स्योहारा थाना क्षेत्र निवासी दिनेश दुकानदार है। उनकी अपनी डिस्पोजल की दुकान है। इसका गोदमा उन्होंने घर में बनाया हुआ है। यह डिस्पोजल वे शादी समारोह और अन्य खाने पीने के कार्यक्रम में प्लास्टिक का कटोरी ,पत्तल ,चम्मच आदि सामान को बेचकर अपने परिवार का गुज़र बसर कर रहा है। पीड़ित दिनेश ने बताया की वह गुरुवार को अपनी दुकान में बैठा हुआ था।उसकी पत्नी घर में नीचे काम कर रही थी। वहीं लगभग 11 बजे दुकान में खरीदारी करने पहुंचे। ग्राहकों ने दिनेश को बताया कि उनके घर की छत से धुआं निकलता दिख रहा है। इस पर दिनेश ने अपने दूसरी मंजिल स्थित गोदाम पर जाकर देखा भयंकर आग लग रही थी । इस आग में गोदाम में रखा सामान के साथ ही घर का सामान भी आग की चपेट में आ गया।
लोगों की मदद से आग पर पाया काबू
दुकानदार दिनेश प्रजापति ने बताया कि घर के सामान और दुकान का सामान की कीमत लाखों रुपये है। यह सब जलकर स्वाह हो गया। हालांकि उन्होंने लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया। गनीमत रही की इस आग की चपेट में आकर कोर्इ हताहत आैर जनहानि नहीं हुर्इ।
Published on:
19 Apr 2018 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
