8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी सरकार के इस विभाग में हुआ फर्जीवाड़ा, अधिकारी भी हुए हैरान

योगी सरकार की चेतावनी के बाद भी फर्जीवाडा करने से बाज नहीं आ रहे अधिकारी।

2 min read
Google source verification
yogi

बिजनौर। यूं तो योगी सरकार ने दावा किया था कि उनके राज में किसी तरह के घोटाला नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा कोई करता भी है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सरकारी अधिकारी हैं फिर भी बाज नहीं आते। ताजा मामला बिजनौर जिले का है। जहां जिला पंचायत में बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दरअसल, जिला पंचायत की तरफ से जो ठेके गांव में विकास करने को लेकर ठेकेदारों को दिए जाते हैं। उन ठेकों को लेकर जिला पंचायत ठेकेदारों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर बड़ा घोटाला कर रखा है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर से महज 20 मिनट में पहुंच सकेंगे एम्स , तैयार हुआ ऐसा बेहतरीन रोड

बता दें कि जिला पंचायत में ठेके लेने को लेकर अभी हाल फिलहाल में ठेकेदारों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। जनपद में विकास कार्यो को लेकर जिला पंचायत में 211 ठेकेदार हैं। जबकि एक शिकायत द्वारा पता चला है कि लगभग 45 ठेकेदारों ने धोखाधड़ी कर जिला पंचायत विभाग में काम लेने के लिये एक ही जेई के प्रमाण पत्र ठेकेदारी के रेजिस्ट्रेशन में लगा डाले।

यह भी पढ़ें: दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि एक पिता के बेटी को विदा करने के अरमान नहीं हुए पूरे!

इस बाबत जिला पंचायत अधीक्षण अधिकारी श्याम कुमार शर्मा ने बताया कि एक जेई मात्र दो ठेकेदारों को ही प्रमाणित कर सकता है। जबकि बिजनौर जनपद में जिला पंचायत के ठेकेदारों द्वारा एक ही जेई के अलग-अलग ठेकेदारों के 45 प्रमाण पत्र लगे हुए हैं। पंचायत अधिकारी ने बताया कि इस गड़बड़ को लेकर इन ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन को फिर से चेक कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इस योजना से हर महीने मिलेंगे 5500₹,ऐसे उठा सकते हैं लाभ

इस फर्जीवाड़े के सामने आने से जिला पंचायत के अधिकारी भी हैरान हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों जिला पंचायत के ठेकेदारों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था। जिसमें करीब 211 ठेकेदारों ने रजिस्ट्रेशन के लिए अपने दस्तावेज जमा किए थे। अब इन ठेकेदारों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।