बिजनौर।होली के त्योहार पर जहां एक तरफ पूजा-पाठ आैर एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिल रहे थे। वहीं बिजनौर में एक दोस्त ने शराब पीने के दौरान हुर्इ कहासुनी में दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।