15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: युवती से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, न्याय के लिए थाने के काट रही चक्कर

दबंगो से परेशान युवती ने पुलिस से लगाई गुहार युवती से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो युवती ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए लगाई गुहार

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2019-08-31_12-58-54.jpeg

बिजनौर। युवती से पड़ोस के ही तीन दबंगो ने दुष्कर्म किया और उसकी मोबाइल से अश्लील वीडियो बना डाली। काफी वक़्त से परेशान पीड़ित थाने के चक्कर काटकर-काटकर थक चुकी है। लेकिन पुलिस के अधिकारी कुछ इस मामले में कुछ भी करने को तैयार नहीं है।

मामला बिजनौर के उदयचंद इलाके का है जहां रहने वाली युवती को पड़ोस के तीन दबंगों ने जबरन उसकी अस्मत लूटी। युवती का आरोप है कि दबंग अश्लील वीडियो बनाकर आये दिन उसका शोषण करते आ रहे है। हालांकि शुरुवात में पुलिस ने मामूली से धाराओ में इन दबंगो का चालान भी कर दिया था। जबकि पीड़िता का साफ तौर से कहना है कि तीन दबंग पिछले एक साल से अश्लील वीडियो का सहारा लेकर उसका यौन शोषण करते आ रहे हैं। थाने में शिकायत के बावजूद दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। युवती के पिता ने कहा कि आरोपी युवक ने दबाव के बाद शादी के लिए तैयार हो गया था। लेकिन कुछ दिन पहले मुकर गया और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता का कहना है कि वो एसपी देहात से मिली है। उन्हें पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उधर इस घटना को लेकर पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।