
Bijnor Viral News: अपनी प्रेमिका का फोन नहीं उठाना एक लड़के को भारी पड़ गया। लड़की चंडीगढ़ से एक बच्ची के साथ बिजनौर आई और उसके बाद लड़के को बस स्टैंड बुलवाकर सरेआम पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ जुट गई। लाख कोशिशों के बावजूद लड़की नहीं मानी और लड़के की पिटाई की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंडीगढ़ की लड़की का आरोप है कि उसका प्रेमी जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है कई दिनों से उसका फोन नहीं था रहा था। इससे नाराज प्रेमिका चंडीगढ़ से बिजनौर पहुंची और उसके बाद प्रेमी को बसस्टैंड। बसस्टैंड पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट हुई।
लड़का और लड़की के बीच मारपीट होते देख मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। भीड़ में कुछ लोगों न घटना का वीडियो आपमें मोबाइल में कैद कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Updated on:
03 Apr 2025 04:38 pm
Published on:
03 Apr 2025 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allउत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
