19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका के भाई को शराब में पिलाई जहर, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी के दिशा निर्देश पर स्वाट टीम और थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए लोगों का नाम बीर सिंह और संजीव कुमार है।

2 min read
Google source verification
bijnor.jpg

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बीते दिनों एक व्यक्ति का शव खेत से बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर पूरे मामले की जांच कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के तहरीर के आधार पर नहटौर थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक ने जल्द इस घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम और संबंधित थाने की टीम को लगाया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने 72 घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : नए कृषि कानून लागू होने से मंडियों में आई 50 प्रतिशत की गिरावट, किसानों को नहीं मिल रहा फसलों का उचित दाम

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि किरतपुर थाना इलाके के उमरी गांव के रहने वाले अनिल सैनी का शव नहटौर थाना के गांव गिलड़ा के वेद प्रकाश के खेत में 21 सितंबर को मिला था। मृतक के भाई अंकुल ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए हत्या आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। इस घटना को गंभीरता से लेकर एसपी के दिशा निर्देश पर स्वाट टीम और थाना पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए लोगों का नाम बीर सिंह और संजीव कुमार है।

आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि बीर सिंह रंगाई पुताई का काम करता है। मृतक अनिल की बहन के साथ बीर सिंह का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर मृतक अनिल द्वारा कई बार बीर सिंह को समझाया गया था। इसी को लेकर बीर सिंह ने अपने साथी संजीव के साथ मिलकर पहले तो मृतक अनिल को शराब पिलाई और नशे के हालत में शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद मृतक की मौत हो गई और वहां से दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

BY: Rohit Tripathi

यह भी पढ़ें : गन्ना भुगतान न मिलने पर भाकियू ने मिल अधिकारियों को बनाया बंधक