बिजनौर। दहेज क्या है, आखिर इस शब्द अर्थ क्या है। ये बताना थोड़ा कठिन जरूर है। लेकिन इसके नाम से जाहिर होता है कि बेटी की शादी में उसकी विदाई को लेकर दिया गया कन्यादान ही दहेज है। ये एक प्रथा है जो भारतीय समाज में सदियों से चल रही है।लेकिन अब ये कहना गलत नहीं होगा कि आज के दौर में दहेज एक प्रथा न होकर एक बेटी के लिए अभिशाप बन चुकी है और एक ऐसा अभिशाप जिसकी आग में आए दिन एक बेटी सती हो रही है। वहीं अगर ताजा मामले की बात करें तो बिजनौर में दहेज की आग में एक ओर बेटी का आहुति दी गई। बता दें कि दहेज के नाम पर दूल्हा पक्ष ने वधू पक्ष से 25 लाख मांग कर डाली। फिर क्या था शादी में दहेज की इतनी बड़ी मांग को लेकर हंगामा ख़ड़ा हो गया और गुस्साए वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे सहित कई बारातियों को बंधक बना लिया। घंटो तक बिजनौर शहर के आशियाना बैंकेट हाल में दोनों पक्षो में हंगामा चलता रहा। लेकिन आखिर में नतीजा ये रहा कि बारात को बैरंग वापिस लौटना पड़ा।