
Leopard Attack: बिजनौर में गुलदार ने 8 साल की बच्ची को बनाया शिकार।
Leopard Attack In Bijnor Today: बिजनौर जिले में नहटौर के मलकपुर में शुक्रवार को पशुओं के लिए चारा लेने मां के साथ जंगल जा रही 8 वर्षीय बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। थाना प्रभारी नहटौर धीरज सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे गांव मलकपुर में 8 साल की तान्या अपनी मां के साथ पशुओं का चारा लेने जंगल जा रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान तेंदुआ ने हमला करके उसे सड़क से अपने साथ खींच ले गया।
थाना प्रभारी नहटौर धीरज सिंह ने बताया कि चीखपुकार सुनकर जब तक गांव वालों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया तब तक तान्या बुरी तरह से घायल हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि तान्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया। धीरज सिंह ने बताया कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
Updated on:
11 Oct 2024, 4:38 PM IST
Published on:
11 Oct 2024, 4:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.