2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्यूशन से लौट रही छात्रा की साइकिल में लात मारकर युवक ने किया गंदा काम, परिजनों ने थाने में जाकर किया ये हाल- देखें वीडियो

Highlights सुबह के समय ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी छात्रा युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर साइकिल से गिराया परिजनों ने थाने प्रदर्शन कर आरोपी के गिरफ्तार करने की मांग की

less than 1 minute read
Google source verification
student_1.jpg

DEMO PIC

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में सुबह ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रही एक छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में छात्रा के परिजनों ने थाने में शिकायत दी। इसके साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा सोमवार सुबह जब ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। तभी पीछे से आ रहे गांव के ही एक स्कूटी सवार मनचले युवक ने उसे रोकने का प्रयास किया।जिसे लेकर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बिजनौर कोतवाली थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

2 पत्नियों के साथ एक ही कमरे में रहता था पति, देर रात दूसरी पत्नी के साथ किया ऐसा काम कि जाग गये पड़ोसी

नहीं रुकी छात्रा तो साइकिल से गिराया

जानकारी के अनुसार, कोतवाली शहर बिजनौर के ग्राम भरेरा के रहने वाले छात्रा के परिजन का आरोप है कि युवक द्वारा रास्ते मे छात्रा को रोका गया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसकी साइकिल में लात मार दी। जिससे छात्रा गिर गई। आरोपी युवक विनीत द्वारा छात्रा के साथ मारपीट करते हुए छात्रा को सड़क किनारे खेत में ले जाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि युवक ने छात्रा को लात घूसों से पीटा। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

लोगों को आने पर भाग गया आरोपी

उधर घटना के दौरान छात्रा की चीख पुकार मचने पर जब लोग एकत्र हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। वही रिक्शा चालक द्वारा घायल छात्रा को उसके घर ले जाया गया। घटना के बाद परिजनो और ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में छात्रा के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Story Loader