
BIJNOR: तेज बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ते ही HARIDWAR जाने का ये मार्ग किया गया बंद- देखें वीडियो
बिजनौर। पहाड़ो पर हो रही बारिश से एक बार फिर से रविवार को कोटावाली नदी में अचानक से पानी का जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में जलस्तर बढऩे से बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर पानी आ गया। जलस्तर बढ़ने पर पुलिस ने हरिद्वार जाने का रास्ता बंद कर दिया है। पानी आने के कारण कांवड़ियां भी फंस गए है।पुलिस कांवड़ियाें को वाया नजीबाबाद भेज रही है। इससे कांवड़ियाें को लगभग 15 किलोमीटर ज्यादा चलकर कांवड़ लानी होगी।
उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ती है यह नदी
आपको बता दे की कोटावाली नदी उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ती है। इसका पुल छतिग्रस्त हो चुका है। इसके चलते रपटें पर पानी आने के बाद मंडावली पुलिस क़ो रास्ता बंद करना पड़ता है। हालांकि हरिद्वार जाने के लिये रपटें पर पानी आने के बाद एक मात्र रास्ता भागूवाला से नहर पटरी से हो कर जाता है। मगर कांवड़ यात्रा को लेकर तमाम दावे करने वाले शासन के अधिकारियों ने उक्त रास्ते क़ो नहीं देखा। उस रास्ते की इस कदर खस्ता हालत है की उससे गुजरना बेहद मुश्किल है। अगर रपटें पर इसी तरह रोज पानी आता रहा, तो कांवड़ यात्रा कैसे होगी। हालांकि कोई घटना न हो इसके लिये पुलिस चौबीस घंटे नदी के रपटें पर पहरा दे रही है। आज भी मंडावली थानाध्यक्ष पानी आने से पहले ही सूचना पर नदी पर पहुंच गये थे। बरहाल वाया नजीबाबाद से कांवडिय़ों और अन्य मुसाफिरों को हरिद्वार भेजा जा रहा है।
Published on:
21 Jul 2019 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
