
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अपने ही देवर से प्यार हो गया लेकिन प्यार में दीवानी महिला ने ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसे सुनने के बाद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।जानकारी के मुताबिक महिला का अपने देवर के साथ अवैध संबंध था। ये बात उसके पति को पता चल गई थी जिसे लेकर वह रोजाना उसे पीटता था। पुलिस ने अब हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जब इस मामले में दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी विक्की ने बताया कि रानू की पत्नी से उसकी दोस्ती हो गई थी। रानू की पत्नी ने बताया कि उसका पति रोज उसे मारता-पीटता है और उसके साथ बुरा बर्ताव भी करता है। बाद में महिला ने विक्की को सलाह दी कि वह उसके पति की हत्या कर दे। ऐसा करने से उनकी सारी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी और दोनों बदनामी से बच जाएंगे।
रानू की पत्नी के मायके जाने के बाद विक्की और उसके दोस्त ने इस घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया। विक्की और सागर ने शीशराम को तब तक शराब पिलाई, जब तक वह सो नहीं गया। फिर विक्की ने सागर को एक लोडेड पिस्टल थमा दी, जिसने रानू को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ये करने के बाद दोनों को ऐसा लगा कि किसी को भी उनके ऊपर शक नहीं होगा लेकिन जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो इस बात का खुलासा हुआ। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
05 Aug 2024 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
