
बिजनौर। दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज़ हवाओं के साथ आंधी चली। बिजनौर में भी इस तूफान का असर देखने को मिला। रविवार देर शाम तेज आंधी ओर बारिश के चलते दिल्ली- पौड़ी नेशनल हाइवे पर आवास विकास के सामने चलती कार पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पेड़ को गिरता देख चालक ने कार के ब्रेक लगा दिए। जिससे पेड़ कार के आगे के हिस्से पर ही गिरा। हालाकि किसी की जान को खतरा नहीं हुआ। पेड़ गिरने से कुछ देर तक याताात बाधित रहा लेकिन किसी तरह पेड़ को काटकर कार के ऊपर से हटाया गया और रास्ता भी चालू कराया गया।
इसके अलावा थाना मण्डावर थाना क्षेत्र के विकास खंड की ग्राम पंचायत इच्छावाला में तेज़ तूफान चलने पर छप्पर पर रखी राख से उठी आग की चिंगारी से आग लग गई। जिससे मौसीन नाम के शख्स की झोपड़ी में आग लग गई। तेखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे पास में खड़ी 7 झोपड़िया इसकी चपेच में आ गईं और जलकर राख हो गई। पहले तूफान और आग के इस कहर से गरीबों को लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। आग में घर और खाने का सारा सामान जल जाने से जीवन गुजारना मुश्किल हो गया है।
यह भी पढ़ें : सच साबित हुई इस ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, अब कहा- शनि जयंती तक देश पर मंडराता रहेगा तूफान का खतरा
कुदरत के कहर की मार झेल रहे ग्रामीणों का कहना है कि सूचना पर आग बुझाने के लिये फायर ब्रिगेड तक मौके पर मदद के लिये नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने खुद मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं ग्राम प्रधान गुलशनव्वर का कहना है कि सात घरों मे लगी आग से लाखों की क्षति पहुंची हैं।
Published on:
14 May 2018, 12:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.