13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत पर खेल रहे मासूम पर गिरी आकाशीय बिजली, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights   -घर की छत पर खेल रहा था मासूम -परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे -डॉक्टर ने मृत किया घोषित
less than 1 minute read
Google source verification
,

,

बिजनौर। जनपद के किरतपुर क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक से हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक मासूम 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आकाशीय बिजली गिरने के कारण घर की दीवाल में दरार भी पड़ गई। साथ ही घर में लगा इनवर्टर भी कई टुकड़ों में बिखर गया है।

दरअसल, किरतपुर के मोहल्ला अंसरियान में शनिवार शाम आकाशी बिजली के साथ हुई तेज बारिश से एक 7 वर्षीय अम्मार नाम के बच्चे की मौत हो गई। पता चला है कि बच्चा अकाशीय बिजली के दौरान अपने छत पर खेल रहा था। तभी अचानक से जोरदार बिजली कड़कने की आवाज आई और घर में रखा इनवर्टर भी कई हिस्सों में टूट कर बिखर गया। साथ ही घर की दीवार में भी दरार आ गई। जब बच्चा छत के ऊपर सं नहीं आया तो घर वालों ने ऊपर जाकर देखा तो बच्चा बेहोशी की हालत में परिजनों को मिला।

परिजन उसे डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। उधर इसकी सूचना जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को दे दी गई है।