9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनौर में बेटे के साथ बाइक से जा रही मां का दुपट्टा टायर में फंसा, हादसे में महिला की मौत

Bijnor Woman Death: बिजनौर में बेटे के साथ बाइक से अस्पताल जा रही 50 साल की महिला का दुपट्टा बाइक के टायर में फंस गया। हादसे में महिला की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

बिजनोर

image

Ankit Sai

Aug 09, 2026

Bijnor Accident

महिला का दुपट्टा बाइक के टायर में फंसा, मौके पर मौत (AI Photo)

Uttar Pradesh News: बिजनौर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 50 साल की महिला की मौत हो गई। मृतका अपने बेटे के साथ बाइक से दवाई लेने अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान रोस्ट कॉलेज के पास उनका दुपट्टा बाइक के टायर में फंस गया। दुपट्टा तेजी से खिंचने से वह महिला के गले में लिपट गया।इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

अस्पताल जाते समय हुआ हादसा

मृतका की पहचान सुमन देवी (50), पत्नी बाबूराम के रूप में हुई है। वह हल्दौर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई गई हैं। शनिवार को सुमन देवी अपने बेटे के साथ दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रही थीं। दोनों रेहड़े से अस्पताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही रेहड़ा रोस्ट कॉलेज के पास पहुंचा, अचानक सुमन देवी का दुपट्टा वाहन के टायर और एक्सल में फंस गया।

गर्दन धड़ से अलग हो गई

महिला का दुपट्टा बाइक एक्सल में फंसने के बाद तेजी से खिंचा और महिला के गले में लिपट गया। अचानक हुई इस घटना में महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गले पर तेज दबाव पड़ने से उनकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं सके। महिला के साथ मौजूद उनका बेटा भी इस घटना से हैरान रह गया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने महिला की पहचान की जानकारी भी जुटाई और हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच शुरू की।

बाइक के एक्सल में फंसा दुपट्टा

पुलिस की शुरुआती जांच में महिला का दुपट्टा बाइक के रेहड़े के एक्सल में फंसना हादसे की वजह सामने आया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। यह हादसा चलते वाहनों पर लंबे और ढीले कपड़े पहनकर सफर करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।