11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bijnor: होली से पहले शुरू हुआ शराब के खिलाफ अभियान

Highlights Moradabad की टीम ने Bijnor में मारा छापा सूरानगला गांव से 45 पेटी नकली शराब बरामद अवैध शराब बेचने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
vlcsnap-2020-03-04-11h01m29s270.png

बिजनौर। होली (Holi) के त्योहार को लेकर अवैध और नकली शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। मुरादाबाद (Moradabad) से आई आबकारी विभाग की टीम ने स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरानगला में मंगलवार (Tuesday) को छापेमारी की। छापे में लगभग 45 पेटी नकली शराब बरामद की गई है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए शराब माफिया भाग गया।

यह भी पढ़ें:शाहरूख की गिरफ्तारी के बाद अब उसे शामली में शरण देने वाले इंटेलिजेंस की रडार पर

कार में मिलीं शराब की पेटी

गोपाल सूरानगला गांव का रहने वाला है। काफी समय से वह अवैध शराब के कारोबार में लिप्त है। सूचना के आधार पर मुरादाबाद के आबकारी टीम के इंस्पेक्टर कल्पनाथ रजक के नेतृत्व में टीम ने गांव सूरानगला छापेमारी की। टीम ने गोपाल के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी गोपाल अपनी कार से उतरकर भाग निकला। आबकारी टीम ने कार की तलाशी ली तो अवैध रूप से लाई गई नकली शराब की 8 पेटियां मिलीं। इसके बाद टीम को उसके घर से शराब की और पेटियां बरामद हुईं। आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक ने बताया कि मौके से लगभग 45 पेटी नकली शराब बरामद की गई है। कार को भी जब्त कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग