7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक फ्रैंड के साथ फरार हुई दाे बच्चों की मांं, पकड़े जाने पर दिया चाैंकाने वाला बयान

पुलिस थाने में प्रेमी काे बचाने पर अड़ी महिला देखते रह गए बच्चे और पति पति के साथ जाने से महिला ने किया इंकार, घंटाें चला हाईवाेल्टेज ड्रामा

2 min read
Google source verification
facebook Love story with twenty year younger boy

फेसबुक चैट से बढ़ी नजदीकियां, पांचवें ही दिन 20 साल छोटे प्रेमी के घर पहुंची महिला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनाैर. फेसबुक ( Facebook ) पर अंजान युवक से दाेस्ती के बाद प्यार हुआ ताे महिला अपने दाे बच्चों और पति काे छोड़कर फेसबुक फ्रैंड ( face book friend ) के साथ फरार हाे गई। पुलिस ने 20 दिन तक चली तलाश के बाद महिला काे गुजरात से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला के आराेपी प्रेमी काे भी हिरासत में ले लिया। इस दाैरान जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने साफ कह दिया कि वह पति संग नही जाएगी अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नाेएडा में फिर आग का गाेला बनी चलती हुई कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

बाद में महिला इस शर्त पर अपनी बहन के साथ चली गई कि उसके प्रेमी के खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं की जाएगी। महिला ने पुलिस थाने में साफ कह दिया कि उसके प्रेमी का काेई दाेष नहीं है। वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। प्रेमी पर लगाए गए सभी आराेप निराधार हैं। इसलिए उसके ऊपर पुलिस काेई भी कार्रवाई ना की जाए। दाे बच्चों की मां ने जब खुलेआम थाने में अपने प्रेमी का फेवर लिया ताे यह देखकर हर काेई हैरान रह गया। पुलिस थाने में दाेनाें बच्चे मां काे देखते रहे लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा।

यह भी पढ़ें: खुद से दाेगुनी उम्र की टीचर से कर बैठा प्यार, नहीं बनी बात ताे फेसबुक पर डाल दिए एडिट फोटो

यह घटना धामपुर क्षेत्र की है। धामपुर डिपो के एक परिचालक की पत्नी करीब 20 दिन पूर्व संदिग्ध हालातों में गायब हाे गई थी। महिला के पति ने 15 दिसंबर काे अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से मांग की थी कि उसकी पत्नी काे तलाश किया जाए। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की ताे पता चला कि महिला का कानपुर के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दाेनाें में फेसबुक पर दाेस्ती हुई थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस चाैकी फूंके जाने के दाैरान ऑटो में बैठकर भागने वाले सीओ का ट्रांसफर

यह भी पता चला कि इसी दाेस्त के लिए महिला अपने दस व आठ साल बच्चों और पति काे छोड़कर फरार हुई है। बाद में पुलिस ने महिला काे गुजरात से बरामद कर लिया। यह घटना अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।