12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नूरपुर उपचुनाव: इस सपा प्रत्याशी की संपत्ति जान दंग रह जाएंगे आप

बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट से नईमुल हसन हैं सपा के प्रत्याशी, रालोद दे रही है समर्थन

2 min read
Google source verification
Naimul Hasan

बिजनौर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 मई को मतदान और 31 मई को मतगणना होनी है। इस विधानसभा में कुल तीन लाख मतदाता 28 मई को वोटिंग करेंगे। इस सीट पर 10 मई तक नामांकन के बाद 14 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।इस विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी नईमुल हसन और भाजपा से अवनि सिंह मैदान में हैं। नईमुल हसन को रालोद का भी समर्थन है। सपा व रालोद का गठबंधन इस सीट को हार हाल में पाना चाह रहा है। उधर, भाजपा ने भी इस सीट पर अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। भाजपा के पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह के कंधों पर इस विधानसभा की प्रत्याशी अवनि सिंह को जिताने की जिम्मेदारी सौंप रखी है।

यह भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव: इस सपा विधायक ने अपनी मां के खिलाफ ही करा था नामांकन, जानिए क्यों

अब 10 उम्मीदवार हैं मैदान में

बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की मौत के बाद खाली हुई है। यहां 28 मई को वोटिंग होगी। इस विधानसभा के 351 पोलिंग बूथों पर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इस सीट पर 2012 और 2017 में भाजपा का कब्जा रहा है। नाम वापसी के बाद अब इस पर कुल दस उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव: बसपा की यह पूर्व सांसद हैं रालोद की उम्मीदवार, पति थे सपाई जबकि ससुर कांग्रेसी

सपा प्रत्याशी की पत्नी भी करोड़पति

अब हम आपको इस सीट से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी नईमुल हसन और भाजपा उम्मीदवार अवनि सिंह की बताते हैं। इस सीट पर सपा प्रत्याशी ने अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा देते हुए पर्चे में अपनी कुल संपत्ति करोड़ों में दिखाई है। नईमुल हसन ने नामांकन पर्चे में 36375628 (3 करोड़ 63 लाख 75 हजार 628) रुपये की संपत्ति दिखा रखी है। उनकी पत्नी तरन्नुम के पास 10923479 (1 करोड़ 9 लाख 23 हज़ार 479) रुपये की प्रॉपर्टी है।

यह भी पढ़ें: बदहाल प्राथमिक शिक्षा: सामान्य ज्ञान के सवालों पर शिक्षकों के जवाबों पर आएगी हंसी

भाजपा उम्मीदवार की है इतनी प्रॉपर्टी

वहीं, सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनि सिंह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। अवनि सिंह ने नामांकन पर्चे में अपनी कुल अचल और चल संपत्ति 983003 (9 लाख 83 हजार 3) रुपये दिखाई है। साथ ही उनके मृतक पति लोकेंद्र चौहान के नाम पर 4212816 (42 लाख 12 हज़ार 816) रुपये की प्रॉपर्टी है।

देखें वीडियो: देश भर में जश्न में डूबे BJP कार्यकर्ता

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग