3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights: -पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा -एक पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप -पुलिस जांच में जुटी

2 min read
Google source verification
screenshot_20200704_094050.jpg

बिजनौर। कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें : 'सर प्रधान के बेटे ने मुझसे शादी का झांसा देकर रेप किया है, मेरी मदद करो’

दरअसल, जनपद के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पुट्ठा में शुक्रवार देर शाम नाली में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। डालचंद नाम के व्यक्ति अपने घर के बाहर सफाई के दौरान सड़क पर पड़े कूड़े को नाली में डाल दिया था। इस मामले को लेकर पड़ोस के ही रहने वाले मनोज से उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।मारपीट के दौरान मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ जोन में भी कई बार पुलिस पर हमला कर चुके हैं बदमाश, जानिए बड़ी घटनाएं

उधर, मृतक के बेटे शिवम की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के डालचंद व उसके पुत्र हिमांशु व पत्नी कुसुम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस कह रही है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने फोन पर बताया कि कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष के मनोज नाम के व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।बाकी पूरे घटनाक्रम की जांच कर कड़ी कार्रवाई आरोपी के खिलाफ की जाएगी।

Story Loader