
78 रुपये का चेक लेकर ठगों ने एेसे निकाल लिये लाखों रुपये, पुलिस ने दबोचा गिरोह- देखें वीडियो
बिजनौर।बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक मुकेश कुमार मिश्रा से लोन के नाम पर एक गिरोह ने 78 रुपये का चेक लेकर 178500 रुपया खाता से निकाल लिया था।इस धोखाधड़ी को लेकर पीड़ित ने 25 फरवरी को नूरपुर थाना क्षेत्र में इस घटना की तहरीर दी थी।पुलिस ने इस घटना की जांच करते हुए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 4 लोगो को गिरफ्तार किया है।
चेक लेकर एेसे खेल कर देते थे आरोपी
इस गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी बिजनौर संजीव त्यागी ने बताया कि इस गिरोह के 4 लोगों को पुलिस ने रुद्रपुर के उधम सिंह नगर के पंजाब सिंध से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इन गिरोह के सुजल, अजित सिंह, मालिक कुमार और गौरव को गिरफ्तार किया है।इनके पास से पुलिस ने 27 भरे व खाली चेक बुक,एक बैंक पास बुक,28 पेम्प्लेट,आईडी कार्ड,एटीएम कार्ड,पैनकार्ड,लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है।
चेक में एेसे कर देते थे गड़बड़ी
जानकारी के अनुसार ये गिरोह काफी समय से लोन के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहा था। गिरोह के लोग लोन के लिए 50 से 100 रुपये के अमाउंट का चेक लोगों से उसमें गड़बड़ी कर उसे लाखों रुपये तबदील कर लेते थे।इसके बाद आरोपी इन रुपयों को उक्त व्यक्ति के खाते से निकाल कर गायब हो जाते थे। पुलिस ने गिरोह के चार ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।इस गिरोह के कुछ साथी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Published on:
27 Feb 2019 02:15 pm
