
बिजनौर। दहेज के लिए बहन को परेशान करने पर एक भाई ने भरी पंचायत में जीजा को थप्पड़ जड़ दिया। इसका बदला लेने के लिए जीजा ने अपने दो साथियों संग प्लानिंग कर साले को घर बुलाकर शराब पिलाई और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को दूर ले जाकर गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने दोस्तों की मदद से दोनों भाई बहनों के शवों को सड़क पर एक साथ फेंक दिया था। शव मिलने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जिसे शुक्रवार को पुलिस ने साथियों संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दहेज के लिए पत्नी को परेशान करता था आरोपी पति
एसपी संजीव त्यागी ने डबल मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी पति सहित उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि सोमपाल की शादी कुछ समय पहले कोतवाली शहर के वीर सिंह की लड़की जयावती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में उसके ससुर ने दामाद के हैसियत के हिसाब से दहेज नहीं दिया था। सोमपाल लगातार अपनी पत्नी से 1 लाख व एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर मारपीट कर रहा था। इस मारपीट को लेकर पत्नी के भाई अरविंद ने भरी पंचायत में सोमपाल को थप्पड़ मार दिया था।
थप्पड़ का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम
थप्पड़ का बदला लेने के लिए सोमपाल ने पहले तो पत्नी के भाई अरविंद के साथ सात जुलाई को शराब पी। इसके बाद उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद वह अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को छड़ी दीवान का मेला दिखाने के बहाने घर से लेकर निकला और रास्ते में उसने अपनी पत्नी जयावती की भी गोली मारकर हत्या कर दी और अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज रही है।उधर सोमपाल के खिलाफ जनपद के कई थानों में मुकदमा दर्ज है।
Published on:
17 Aug 2019 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
